ये लेख 20 मार्च 2016 का है जब मैंने अपने दो मित्रो को बनारस भ्रमण का निमंत्रण दिया और और उन दोनों ने भी बनारस भ्रमण में रूचि दिखाई | दोनों मित्रो के नाम क्रमश: नरेश चौधरी और जीतेन्द्र भरद्वाज है इन दोनों का परिचय कराता हु आप सभी से परिचय-: नरेश चौधरी-: नरेश जी बहुत ही सुलझे हुए इंसान है और बहुत ही उच्च कोटि के घुमक्कड़ व् फ़ोटोग्राफर है ये बहुत ही जीवंत फोटोग्राफी करते है इनकी आतंरिक शक्ति का में कायल हु ये कठिन से कठिन ट्रेक पर भी इनको कभी हिम्मत हारते या परेशान होते नहीं देखा हर कठिन समय में मैंने इन्हें बहुत ही शांत पाया |इनका ध्यान कभी परेशानिं पर नहीं होता ध्यान सिर्फ लक्ष्य पर रखते है और आगे बढ़ते जाते है | जितेंद्र भारद्वाज-: जितेंद्र भरद्वाज बहुत ही हसमुख और घूमने का शौक़ीन है और यह कई प्रतिभाओ का धनी है जैसे गाना बहुत अच्छा गाता है और लिखता भी अच्छा है मेरे छोटा भाई जैसा है खतरो का खिलाडी भी है | मैं नरेश जी को बहुत दिनो से बनारस आने को बोल रहा था पर व्यस्तत...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें